फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly Net Worth: अभिनय से राजनीति में आईं रुपाली गांगुली के पास है कितनी दौलत, जानें उनकी आय

Thu, 02 May 2024 03:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करियर में संघर्षों का सामना करने वाली रुपाली गांगुली ने करोड़ों की संपत्ति अपने दम पर अर्जित कर ली। आज वह आलीशान घर में भव्य जीवनशैली जीती हैं। उनकी आय करोड़ों में है और बहुत ही आलीशान जीवन की मालकिन हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : instagram.com/rupaliganguly/
Rupali Ganguly Net Worth : टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली धारावाहिक अनुपमा से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। रुपाली गांगुली महज 12 साल की उम्र से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन चुकी थीं। बाद में उन्हें वेटर और बुटीक में काम किया। उनका अभिनय करियर तब हिट हुआ जब उन्होंने साल 2000 में टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया। हालांकि धारावाहिक अनुपमा से उनको पहचान मिली। अब रुपाली गांगुली अभिनय से राजनीति में प्रवेश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।

करियर में संघर्षों का सामना करने वाली रुपाली गांगुली ने करोड़ों की संपत्ति अपने दम पर अर्जित कर ली। आज वह आलीशान घर में भव्य जीवनशैली जीती हैं। उनकी आय करोड़ों में है और बहुत ही आलीशान जीवन की मालकिन हैं। आइए जानते हैं राजनीति में आईं रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : instagram.com/rupaliganguly/
रुपाली गांगुली का आलीशान घर

अभिनेत्री रूपाली का मुंबई में 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट है। जिसमें तीन भव्य बेडरूम के अलावा लैविश ड्राइंग रूम है। घर को आरामदायक फर्नीचरों के साथ मॉडर्न तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : instagram.com/rupaliganguly/
रुपाली गांगुली का कार कलेक्शन

रुपाली गांगुली के कार कलेक्शन में महिंद्रा थार, जगुआर और मर्सडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।

4 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : instagram.com/rupaliganguly/
रुपाली गांगुली की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली गांगुली धारावाहिक अनुपमा के लिए 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। शो हफ्ते में पांच दिन आता है, ऐसे में वह हफ्ते में 15 लाख रुपये की कमा लेती हैं। रुपाली एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, गेस्ट अपीयरेंस और विज्ञापनों से भी मोटी कमाई कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : https://www.instagram.com/rupaliganguly/
रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति

रुपाली गांगुली अभिनेत्री के साथ ही एक बिजनेस वुमेन भी हैं। वह एक कंपनी की को-फाउंडर हैं। सालाना 4 से 5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। वहीं अभिनेत्री की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें