Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes in Hindi: आज यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्र नौ दिन का पर्व है, जिसमें हर दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन माता शैलपुत्री, दूसरी में ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, मां कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस बार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नवरात्रि मनाई जा रही है। नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस तिथि को श्रीराम का जन्म हुआ था।
इस मौके पर अपने करीबियों और दोस्तों को देवी के आगमन की शुभकामनाएं दें। नवरात्रि के सुंदर और आकर्षक वॉलपेपर को व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं। नवरात्रि के घर दिन के मुताबिक, यहां सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आसानी से आप डाउनलोड या कॉपी करके भेज सकते हैं।