फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: रोजाना खाली पेट यह ड्रिंक पीने से कम होता है वजन, चर्बी घटाने के लिए ऐसे करें सेवन

Mon, 10 Oct 2022 05:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नींबू पानी के सेवन से घटता है वजन - फोटो : istock
Weight Loss Tips: अक्सर पतले होने या पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग नींबू पानी को फायदेमंद मानते हैं। लोगों को लगता है कि गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पीने से वजन घटाया जा सकता है। नींबू और शहद मिले गुनगुने पानी को डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। लेकिन क्या वाकई नींबू, शहद और पानी का सेवन वजन घटाने में असरदार है? आयुर्वेद के मुताबिक, खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। कब्ज की शिकायत, सूजन कम करने और लीवर साफ करने में यह ड्रिंक मदद करती है। हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद को मिलाकर पीने का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। नींबू में विटामिन सी, पोटेशियम और फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं शहद जलन ठीक करने, घाव भरने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के काम आता है। आयुर्वेद में नींबू और शहद को गुनगुने पानी से चर्बी घटाने में असरदार माना गया है। हालांकि इसके सेवन को लेकर कुछ चेतावनी भी दी गई हैं। चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए नींबू, शहद और गुनगुने पानी के सेवन का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
शहद नींबू के सेवन से वजन कम होता है। - फोटो : iStock
शहद और नींबू पानी के सेहतमंद फायदे
 
  • नींबू और शहद दोनों वसा को घटाने में मदद करते हैं। हालांकि नींबू शहद के पानी का असर तब ज्यादा होता है, जब आप साथ में व्यायाम भी करते हैं और खान-पान पर विशेष ध्यान देते हैं।
  • गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से लीवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • सूजन की समस्या को कम करने और भारी पेट से छुटकारा दिलाने के लिए यह ड्रिंक लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी - फोटो : social media
शहद-नींबू पानी के सेवन का सही तरीका
 
  • अगर आप शहद-नींबू पानी का सेवन करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। अधिक गर्म पानी में शहद घुलने के बाद जहरीला हो जाता है।
  • गुनगुने पानी में एक चम्मच से ज्यादा शहद ना डालें। अधिक शहद का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 5
नींबू पानी का सेवन - फोटो : iStock
  • एक चम्मच शहद और गुनगुने पानी में नींबू की मात्रा का भी ध्यान रखें। शुरुआत में आधा नींबू का रस ही मिलाएं। असर दिखने पर एक नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • कई लोगों को शहद-नींबू पानी का खाली पेट सेवन करने के बाद कमजोरी महसूस होती है या चक्कर आने लगता है। ऐसे में विशेषज्ञ की सलाह पर ही इस ड्रिंक का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोड़ों में दर्द - फोटो : Pixabay
नींबू पानी का सेवन कौन न करें?

जो लोग गठिया, हाइपर एसिडिटी, कमजोर हड्डियों, कमजोर दांतों, मुंह में छाले आदि की शिकायत होने पर नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए इन परेशानियों में शहद-नींबू पानी न पीएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें