फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन कभी करते थे 500 रुपये की नौकरी और आज है करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारों से लेकर इन आलीशान घरों के हैं मालिक

Thu, 04 Mar 2021 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मेहनत के दम पर नाम और शोहरत कमाई। अमिताभ के फैंस उन्हें बिग बी, शाहंशाह जैसे कई नामों से जानते हैं। उनके घर जलसा के बाहर हर रविवार को भीड़ लगती है। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। यही नहीं, हर कोई उनकी फिटनेस और लग्जरी लाइफ का भी दीवाना है। 78 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन अपने खाने-पीने का खास ध्यान देते हैं, और इसी वजह से वो काफी फिट रहते हैं। तो चलिए आपको बिग बी की डाइट से लेकर उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
दरअसल, अमिताभ बच्चन लिवर सिरॉसिस, हेपेटाइटिस और टीबी जैसी कई गंभीर बीमारियों को हरा चुके हैं। वहीं, बिग बी 25 प्रतिशत लिवर के भरोसे ही सर्वाइव कर रहे हैं। इस बात को वो कई बार खुद कह चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पहले वो किसी भी फिल्म के लिए जिम नहीं जाते थे, और अब सात-आठ साल पहले ही उन्होंने जिम जाना शुरू किया है। वही, अब वो रोजाना जिम जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/amitabh bachchan
अगर आपसे पूछा जाए कि आपने किसी फिल्म में बिग बी को अल्कोहल या धूम्रपान करते देखा है? तो शायद आपका जवाब हां होगा। लेकिन असल जिंदगी में अमिताभ इन चीजों से बेहद दूर रहते हैं। वहीं, बात उनके आहार की करें, तो बिग बी पहले तो मांसाहारी खाने का सेवन करते थे। लेकिन अब वो पूरी तरह शाकाहारी खाने का ही सेवन करते हैं। साथ ही उबली हुई सब्जियां खाना उन्हें काफी पसंद है।

4 of 9
honey - फोटो : Pixabay
जिन मिठाई, केक या पेस्ट्री में शुगर और कैलरीज की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें बिग बी नहीं खाते हैं। इनकी जगह पर वो रोजाना एक चम्मच शहद खाते हैं। वो जो भी काम करते हैं उसे महसूस करते हैं और पूरे मन के साथ ही उस काम को करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वे फिल्मों में आने से पहले कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी होम नाम की फर्म में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी किया करते थे, जहां उनको सैलरी के तौर पर 500 रुपये मिलते थे और बाद में ये सैलरी बढ़कर 800 रुपये हो गई थी। इसके लगभग सात-आठ सालों बाद अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में आए और आज वो एक सफल फिल्म स्टार हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Amitabh Bachchan with his new Mercedes-Benz S-Class - फोटो : Facebook/Auto Hangar Mercedes Benz
अमिताभ बच्चन फिल्मों, टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति, विज्ञापन और कई ब्रांड के जरिए मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा बिग बी को कारों का भी काफी शौक है। इसलिए उनके पास एक नहीं बल्कि 11 लग्जरी कारें हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, फेन्टम और पोर्श लेक्सस जैसी कई महंगी कारे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की पसंदीदा कार पोर्श लेक्सस है, इसके सिर्फ टायर की कीमत ही लगभग 2.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन

7 of 9
AmAmitabh Bachchan outside Jalsa - फोटो : Facebook/amitabh bachchan
इसके अलावा बिग बी कई महंगी ब्रांड की घड़ियों का भी शौक रखते हैं। वहीं, बात उनके आलीशान घर की करें, तो उनका मुख्य निवास स्थान जलसा बंगले में है। इस आलीशाल बंगले में हर सुख-सुविधाएं मौजूद हैं और इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। यहां आपको बता दें कि ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को सुपर डुपर हिट फिल्म सत्ते पे सत्ता के भुगतान के रूप में दिया था। इस बंगले के बाहर हर रविवार को लोगों की काफी भीड़ लगती है, ताकि वो अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक देख पाएं।

8 of 9
Amitabh Bachchan House Jalsa Inside Picture - फोटो : instagram
इसके अलावा अमिताभ के पास उनका पैतृक घर प्रतिक्षा है, जहां वो अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इस बंगले की कीमत लगभग 160 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा बिग बी के पास एक बंगलाव नाम का बंगला भी है, जहां उनका कार्यालय भी है। साल 2018 में आय के आधार पर अमिताभ की सालाना कमाई 96 करोड़ रुपये थी, और वो फोर्ब्स की सूची में सातवें नंबर पर थे।
विज्ञापन

9 of 9
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
जीक्यू मैग्जीन के मुताबिक, बिग बी की नेट बर्थ 400 मिलियन डॉयर यानी लगभग 2876 करोड़ रुपये है। वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट की मानें तो, अमिताभ हर साल अपनी अलग-अलग कंपनियों और सारी कमाई के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये टैक्स भरते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें