फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह: इतनी संपत्ति के मालिक हैं अमित शाह, खाने में पसंद है ये खास चीज, जानें उनकी लाइफस्टाल

Sat, 13 Mar 2021 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah
राजनीति के गलियारों में वैसे तो कई नाम हैं, जिनके योगदान को हमेशा ही याद किया जाता है। लेकिन जब बात देश के गृहमंत्री अमित शाह की होती है, तो उनके आगे बाकी नाम थोड़े छोटे नजर आते हैं। शाह ने राजनीति में कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और अपनी कड़ी मेहनत और गहरे अनुभव के दम पर आज वे देश के गृहमंत्री हैं। आज उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है और वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको अमित शाह की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
दरअसल, अमित शाह इस उम्र में भी काफी फिट रहते हैं, और लगातार रैलियां, पार्टी के काम, विभाग के काम करते रहते हैं। वहीं, उन्होंने अपने खाने के लिए डॉक्टर्स से एक डाइट चार्ट बनवाया है, जिसके अनुसार वे पूरा दिन खाते हैं। सुबह नाश्ते में वे पोहा खाना पसंद करते हैं। साथ ही वे फल खाते हैं और जूस भी पीते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शाह को पकौड़े खाना भी काफी पसंद है और वे अक्सर संसद की कैंटीन से पकौड़ों का ही ऑर्डर देते हैं। संसद सत्र के दौरान वे यहीं की कैंटीन में लंच करते हैं। उन्हें यहां का खाना काफी पसंद हैं। इसके अलावा शाह को चाय पीना काफी पसंद है।

4 of 7
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अमित शाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। अहमदाबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद शाह ने अपने पिता के प्लास्टिक के पाइप का कारोबार संभाला और इसके बाद ही उन्होंने स्टॉक मार्केट में बतौर शेयर ब्रोक के रूप में काम किया।
विज्ञापन

5 of 7
अमित शाह - फोटो : Twitter
लेकिन शायद शाह इतने में खुश होने वालों में से नहीं थे। इसलिए इसके बाद वे राजनीति में आए, और आजतक पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने कई मुकाम हासिल किए। साल 2010 में वे फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल भी जा चुके हैं। जहां साल 2015 में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अमित शाह को बरी कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो
अमित शाह के काफिले में कई महंगी व लग्जरी कारें चलती हैं। इनमें लगभग 35 लाख से ज्यादा की कीमत वाली चार से पांच फॉर्च्यूनर, लगभग एक करोड़ की कीमत वाली लैंड क्रूजर, पजेरो कार, सफारी कार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमित शाह - फोटो : twitter.com/Amit Shah
बात अमित शाह की संपत्ति की करें, तो साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भरे गए नामांकन के मुताबिक, उनकी संपत्ति पिछले सात सालों में तीन गुना बढ़ी है। नामांकन में बताया गया था कि अमित शाह और उनकी पत्नी सोनलबेन की चल और अचल संपत्ति साल 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें से 23.45 करोड़ रुपये की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें