Inspirational Thoughts of Dr Ambedkar: हर साल 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 14 अप्रैल के दिन ही 1891 में मध्य प्रदेश के महू में स्थित एक छोटे से गांव में हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय समाज सुधारक, संविधान निर्माता और महान नेता के रूप में पहचाना जाता है।
आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करने वाले बाबा साहेब ने अपने जीवन में हार नहीं मानी और उच्चतम शिक्षा हासिल करने का प्रयास जारी रखा। वो अपने जीवन में कभी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे। यही वजह है कि उन्होंने न सिर्फ अपने हक की लड़ाई लड़ी और साथ ही में वो लोगों के अधिकारों के लिए भी लड़े। उनका पूरा जीवन लोगों के लिए प्रेरणा है।
बाबा साहेब ने अपने जीवन में कई बार मंच से ऐसे भाषण, या विचार व्यक्त किए जिससे प्रेरित होकर युवा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं। यहां हम आपको नीचे बाबा साहेब के कुछ प्रेरणादायक विचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।