फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले के छिलके को कूड़े में डालने की बजाय इस तरह करें उपयोग, चमक जाएंगे जूते

Thu, 21 Jan 2021 06:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केले के छिलके को कोई भी ऐसे ही हर कहीं रखे नहीं रहने देता है - फोटो : Social Media

केले का छिलका वैसे तो अपने आप में बहुत बदनाम होता है, हर कहीं यदि वह रखा रह जाए तो कोई भी उसपर पांव रखकर फिसल सकता है इसलिए केले के छिलके को कोई भी ऐसे ही हर कहीं रखे नहीं रहने देता है, उसे फौरन कूढ़े में डाल दिया जाता है लेकिन केले के छिलके को यदि संभालकर रखा जाए तो यह बहुत काम का है। हमारे रोजमर्रा के ही कई सारे कामों में ये हमारे बहुत काम आ सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए केले के छिलके को किस तरह से उपयोग में लिया जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
साफ कपड़े से जूतों को जरूर साफ करें - फोटो : social media

जूतों को करें साफ
कई बार हम घर से बाहर निकल ही रहे होते हैं और अचानक हमें याद आता है कि जूतों को तो हमने पॉलिश किया ही नहीं या कई बार जूते चमकाने के लिए पॉलिश उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में आप आराम से केले के छिलके की सहायता से अपने चमड़े के या अन्य जूतों को चमका सकते हैं। केले के छिलके से जूतों को साफ करने के बाद एक साफ कपड़े से जूतों को जरूर साफ करें। 

विज्ञापन

3 of 5
बर्तन चमकने लगेंगे। - फोटो : social media

बर्तनों को चमकाने के लिए 
यदि आपके घर में कोई भी पुराने चांदी के या स्टील के बर्तन हैं और वो पुराने नजर आने लगे हैं तो केले के छिलकों की सहायता से आप उन्हें फिर से चमका सकते हैं। केले के छिलकों में तेल एवं पोटेशियम पाया जाता है, जिससे कि किसी भी मेटल को आसानी से साफ किया जा सकता है। केले के छिलके को मिक्सर में पीसकर पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मेटल पर लगाकर गर्म पानी से धो लें। बर्तन चमकने लगेंगे। 

4 of 5
स्मूदी में केले के छिलके डाल सकते हैं - फोटो : pixabay

स्मूदी में डालें
आप अपनी किसी भी पसंदीदा स्मूदी में केले के छिलके डाल सकते हैं। केले के छिलके में फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट्स, लुटेन एवं विटामिन- ए पाए जाते हैं। केले के छिलकों को आप पानी में उबालकर, छिलकों को अच्छे से साफ करके मिक्सर में पीस लें और फिर इन्हें स्मूदी में मिला लें। ऐसा करने से आपकी स्मूदी स्वादिष्ठ होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्हें मिट्टी में डालें - फोटो : social media

मिट्टी में डालें
यदि आपको केले का छिलका कहीं डालना ही है तो आप इन्हें मिट्टी में डालें। अपने बगीचे की मिट्टी में केले के छिलके डालने से पौधों को पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, सल्फर आदि मिलता है। जिस वजह से पौधे जल्दी बढ़ते हैं। केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके मिट्टी में मिलाएं। यदि पूरा छिलका एक ही बार में मिट्टी में मिला दिया तो वो इतनी जल्दी अपना असर नहीं दिखा पाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें