Akshaya Tritiya 2024 : 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। अक्षय तृतीया के मौके पर अमूल्य चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में देशभर में अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी की जाती है। जो लोग अक्षय तृतीया का पर्व मनाते हैं वह पूजा के लिए सोने की गिन्नी या सोने के गहने खरीदे जाते हैं। हालांकि सोना मूल्यवान होता है। उसकी खरीदारी में काफी पैसे लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको नुकसान न हो। यहां सोना खरीदने के लिए पांच अहम टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर गोल्ड में निवेश को फायदेमंद बना सकते हैं।