Chandra Grahan 2026 Date And Time India: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन देश भर में होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे इस खगोलीय घटना का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये हमारे देश में भी दिखेगा, जिसके कारण यहां सूतक काल के नियम पूरी तरह प्रभावी रहेंगे।
यह ग्रहण भारतीय समयानुसार, ग्रहण दोपहर 03:20 बजे से शुरू होकर शाम 06:47 बजे तक रहेगा, जबकि इसका सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले यानी सुबह 06:20 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक किरणें पर्यावरण और विशेषकर संवेदनशील लोगों जैसे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?