फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की छुटि्टयों के बाद यदि नहीं लग रहा है ऑफिस में मन, अपनाएं ये तरीके

Tue, 17 Nov 2020 12:10 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
दिवाली की छुटि्टयां खत्म हो चुकी हैं और अब सभी लोगों को वापिस अपनी पुरानी दिनचर्या में ढलना है। दिवाली की छुटि्टयों के बाद जो लोग दूसरे शहर से अपने घर आए थे उन्हें ऑफिस लौटने में सबसे ज्यादा समस्या आती है। काम में मन नहीं लगना, चिड़चिड़ाहट होना, नींद आना, भावनात्मक रुप से खुद को कमजोर महसूस करना आदि लक्षण यदि आपको भी स्वयं में नजर आते हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है। यह सब होना बहुत सामान्य है। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को अपनाकर आप आसानी से 2 से 3 दिन में अपनी सामान्य दिनचर्या को अपना सकेंगे।  
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अच्छी नींद लें
घर से लौटने के बाद रात की नींद को अच्छे से पूरा करें। यदि ये नींद पूरी नहीं हुई तो अगला पूरा दिन बिगड़ेगा। इसलिए मोबाइल चलाने या कुछ और करने की बजाय सही समय पर सो जाएं। यदि पिछले दो-चार दिन में नींद का समय बदल गया है और नींद नहीं आ रही है तो अपने फोन पर कोई मंत्र लगा लें या कोई आरामदायक संगीत और आंखों को बंद कर लें। ऐसा करने से आपको जल्दी एवं अच्छी नींद आएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ध्यान करें
सुबह उठने के बाद थोड़ी-बहुत सामान्य कसरत करने के बाद ध्यान करें। ध्यान करना बेहद आवश्यक है नहीं तो आप पूरे दिन ऑफिस में परेशान होते रहेंगे। बार-बार घर के सदस्यों की याद सतायेगी और काम पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। ध्यान करते वक्त झरने, पर्वत, नदी, सूर्योदय आदि दृश्यों की कल्पना करें। ऐसा करने से आपको मन से अच्छा महसूस होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
व्यस्त रहें
सामान्य दिनों में भले ही अपने काम को लेकर आप कोई टारगेट सेट नहीं करते होंगे, लेकिन यदि आप एक दिन पहले ही घर से लौटे हैं तो बहुत जरूरी है कि अपने काम का टारगेट सेट करें। तभी आप अपने काम के प्रति ईमानदारी रख सकेंगे। अन्यथा घर की यादें आपको बार-बार भटकाएंगी और आप भावात्मक दृष्टि से भी खुद को असंतुलित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ऑफिस में रमायें मन
बार-बार घर पर बात करने का मन कर रहा है तो कोशिश करें कि एकबार अच्छे से बात कर लें और फिर ऑफिस में मन लगाएं। अपने सहकर्मी, मित्र आदि के साथ थोड़ा टहल आएं। लंच, ब्रेकफास्ट अकेले न करें। घर से आया नाश्ता सभी के साथ मिल जुलकर खाएं। ऑफिस का जो कोना या जगह पसंद हो, मन खराब होने पर थोड़ी देर के लिए वहां जाकर बैठें, आपका मन शांत हो जाएगा।
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें