Actress Sai Pallavi Net Worth: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार साई पल्लवी इन दिनों सुर्खियों में है। धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गोरक्षकता से कर डाली। उनके इस विवादित बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कुछ लोग साई पल्लवी के समर्थन में हैं तो कई लोग उन पर भड़क भी रहे हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने बयान के साथ ये भी कहा कि वह एक न्यूट्रल एनवायरनमेंट में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो है, लेकिन किसी को सही और गलत नहीं कह सकती। साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग साउथ सिनेमा प्रेमियों के बीच बहुत ही अच्छी खासी है। साई पल्लवी के अभिनय, स्टाइल, डांस मूव के लिए दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साई पल्लवी का करियर आज जिस बुलंदी पर है, उसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है? साई पल्लवी का फिटनेस का राज, उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में जानें सबकुछ।