फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कभी जगराते में गाती थीं भजन, अब करोड़ों की मालकिन हैं नेहा कक्कड़, कार कलेक्शन भी है सबसे हटके

Wed, 27 Oct 2021 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehakakkar
जब भी हम एक सुरीला गीत सुनने की सोचते हैं, तो आजकल कई तरह के गाने मौजूद हैं जिन्हें कई बेहतरीन सिंगर गाते हैं। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे गायक हैं, जिनकी आवाज पर लोग फिदा हो जाते हैं। इन्हीं में से एक गायिका हैं नेहा कक्कड़, जिनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती हैं। नेहा वैसे तो कई तरह के गाने गाती हैं, लेकिन वे खासतौर पर अपने पार्टी नंबर्स सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक, नेहा को फैंस का खूब प्यार मिलता है। एक समय था, जब नेहा माता रानी के जागरण में भजन गाया करती थीं, लेकिन अब वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक कामयाब सिंगर हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर नेहा आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीती हैं और हर कोई उनकी तरह बनने के सपने देखता है। तो चलिए आपको नेहा कक्कड़ के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/neha kakakr
ऐसे होती है उनके दिन की शुरुआत
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नेहा कक्कड़ अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करती हैं। उन्हें डोसा और इटेलियन डिश खाना काफी पसंद है। वहीं, नेहा सुबह के नाश्ते में दूध, कॉर्न फ्लेक्स, फल और पोहा खाती हैं। वहीं, वे काफी ज्यादा पानी भी पीती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/neha kakkar
ऐसे होती है नेहा की कमाई
  • नेहा कक्कड़ के कमाई के कई जरिए हैं। इनमें गाने गाकर, म्यूजिक एल्बम, स्टेज शो, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया जैसी चीजें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टज शो के लिए नेहा लगभग 25 लाख रुपये से ज्यादा की फीस चार्ज करती हैं। वहीं, गाने गाकर वे हर साल लगभग पांच करोड़ रुपये के आसपास कमा लेती हैं।

4 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/manish agarwal
ऐसा है ऋषिकेश वाला घर
  • बात अगर नेहा के घर की करें, तो नेहा ने ऋषिकेश में हनुमंत पुरम गली नंबर तीन में अपना आलीशान घर साल 2019 में बनवाया था। इस घर में हर एक सुख सुविधा मौजूद है। यहां लिफ्ट, बड़े कमरे, पर्सनल स्विमिंग पूल, आंगन और मंदिर आदि चीजें मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/neha kakakr
मुंबई वाले घर की भी बात है अलग
  • ऋषिकेश के अलावा नेहा कक्कड़ का एक मुंबई में भी आलीशान घर है। ये लग्जरी घर मुंबई के वर्सोवा में स्थित बांग्ला पनोरमा टावर में है। ये एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसमें हर एक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं, इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/neha kakakr
एक से बढ़कर एक कार
  • बात अगर नेहा कक्कड़ के कार कलेक्शन की करें, तो इसमें एक से एक लग्जरी व महंगी कारें शामिल हैं। नेहा के पास लगभग 70 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कई शानदार कारें हैं, जिनसे उन्हें सफर करते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/neha kakakr
इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
  • इस बात में कोई दो राय नहीं कि नेहा आज जो भी हैं, वे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हैं। ऐसे में बात अगर उनकी कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा की नेट वर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें