टीवी जगत और फिल्म जगत, इन दोनों ही जगहों पर कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी के दम पर आज लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इन्हीं में से एक हैं छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड जगत तक में अपनी अलग पहचान बना चुकी मौनी रॉय। इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मौनी रॉय ने जहां एक तरफ टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म जगत में भी वे कई दमदार और हिट फिल्में दे चुकी हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरों व वीडियोज को फैंस का खूब प्यार मिलता है। मौनी रॉय अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं और वे एक आलीशान जिंदगी जी चुकी हैं। तो चलिए आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में मौनी रॉय की लाइफस्टाइल के बारे में जान सकते हैं...