फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव और चिंता से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Tue, 24 Nov 2020 09:06 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
काम का दबाव और अनियमित दिनचर्या की वजह से आज के समय में तीसरा आदमी डिप्रेशन से जुझ रहा है। डिप्रेशन को ट्रिगर करने में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आहार और पोषण का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओमेगा-3 फैटी एसिड
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन के तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड उदासी, अवसाद, चिंता को कम करने में बेहद मददगार है।
विज्ञापन

3 of 6
दही - फोटो : iStock
दही
दही में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें बैक्टीरिया, लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया के तत्व पाए जाते हैं। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व तनाव को कम कर खुशी देने का काम कर सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडा
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से यदाशत को बढ़ाया जा सकता है। इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। अंडा का सेवन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बादाम
बादाम को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो प्रभावी रूप से चिंता से संबंधित लक्षणों का इलाज कर सकता है। क्योंकि मैग्नीशियम मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेब
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सेब शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। सेब घुलनशील फाइबर से भी समृद्ध होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर संतुलित करता है। सेब का सेवन दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें