फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Osho Quotes: ओशो की 10 बातें, जो नए साल पर बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Sat, 30 Dec 2023 05:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस नववर्ष 2024 में ओशो के विचारों को जीवन में शामिल करके बेहतर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
1 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : amar ujala
Motivational Quotes By Osho: नया साल जीवन में एक नई सुबह की तरह होता है, जो कुछ नया और बेहतर होने की उम्मीद के साथ शुरू होता है। ऐसे में लोग नववर्ष का स्वागत धूमधाम से करते हैं। साल, महीना और तारीख के साथ ही पूरा कैलेंडर बदलने की खुशी इसलिए भी होती है कि शायद नववर्ष जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाए। लेकिन बदलाव के लिए प्रयास इंसान को ही करना होगा। अच्छे और सकारात्मक बदलाव के लिए महान लोगों के विचारों को अपनाएं। ओशो रजनीश ने कई ऐसे विचार दिए जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जीवन की दिशा और दशा को बदलने में मदद कर सकते हैं। इस नववर्ष 2024 में ओशो के विचारों को जीवन में शामिल करके बेहतर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

2 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
अगर आपको अक्सर लगता है कि सफलता आपके हाथ नहीं आ रही है तो शायद अब आपको अपनी कोशिशों में बदलाव लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
यहां कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हकीकत बनाने में लगा है।

4 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
दुख पर ध्यान दोगे तो हमेशा दुखी रहोगे, सुख पर ध्यान देना शुरू करो। तुम जिस पर ध्यान देते हो वह चीज सक्रिय हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
जब मैं कहता हूं कि आप देवी देवता हैं तो मेरा मतलब है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं, आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
विज्ञापन

6 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
खुद को खोजिए, नहीं तो आपको दूसरों की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा जो खुद को नहीं जानते।
विज्ञापन

7 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
बीते हुए कल के कारण बेकार में बोझिल न हों, जो पाठ पढ़ लिए हैं उन्हें बंद करते जाएं, बार-बार उन पर जाने की जरूरत नहीं हैं।

8 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
जीवन ठहराव और गति के बीच का संतुलन है।

9 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
जब प्यार और नफरत दोनों ही न हों तो हर चीज साफ और स्पष्ट हो जाती है।
विज्ञापन

10 of 10
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें