कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था तब केंद्र सरकार द्वारा अस्सी और नब्बे के दशक के काफी सीरियल दोबारा से प्रसारित किए गए थे जिसमें रामायण, महाभारत सबसे प्रमुख थे। इस दौरान डीडी नेशनल पर रामानंद सागर की रामायण का पुनः प्रसारण किया गया। इस प्रसारण से पूरे 33 साल बाद रामायण की यादें फिर से ताजा हो उठी थी। पुरानी पीढ़ी से लेकर नई पीढ़ी तक हर कोई इस धारावाहिक से जुड़ा हुआ था। इन्हीं में से जो सबसे ज्यादा किरदार लोगों को भाया वह था मेघनाद का यानी विजय अरोड़ा का। तो चलिए आज रील लाइफ के मेघनाद के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते है...