टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड श्मशान भूमि में किया जा रहा है। तुनिशा शर्मा के साथ काम कर चुके वीर चौधरी कहते है, 'उस समय मैं जिम कर रहा था जब मेरे मोबाइल पर तुनिशा के आत्महत्या की खबर आई। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ, एक जिंदा दिल लड़की, जो दूसरों को हमेशा मोटिवेट करती रहती है, आत्महत्या कैसे कर सकती है, फिर मैंने तुरंत प्रोडक्शन टीम को फोन लगाया, मौत की खबर सच निकली, यह सुनकर मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। अभी पांच महीना पहले ही 'अली बाबा- दास्तान ए काबुल' में मेरा ट्रैक खत्म हुआ है।'