फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: सिर्फ नवाजुद्दीन ही नहीं, ये अभिनेता भी करोड़ों की गाड़ी छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कर चुके हैं सफर

Mon, 04 Apr 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कर चुके हैं ये अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ज्यादातर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ियां, आलीशान घर और महंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से जाने जाते हैं। मगर जब ये अभिनेता अपनी लग्जरी जिंदगी छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने लग जाएं तो खबरों में छा जाते हैं। हाल ही में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर यह खबर आई थी कि उन्होंने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई की लोकल में सफर किया। तो अगर आज के बाद कभी कोई अभिनेता पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते दिख जाए तो हैरान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड में ऐसे तमाम अभिनेता हैं, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर
बॉलीवुड के सबसे फिट कहे जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर भी मुबंई लोकल में सफर कर चुके हैं। एक बार अनिल कपूर ने गणपति विसर्जन के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए मुंबई लोकल का सहारा लिया था। जिसके बाद ट्रेन के अंदर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ सेल्फी भी ली थी। इस सफर के बाद अनिल कपूर ने ट्वीट किया था- परेशान न हो मैं अरेस्ट नहीं हुआ हूं...ये सिर्फ सुरक्षाकर्मियों के साथ एक सेल्फी है। इसके बाद उन्होंने #मुंबई लोकल #दादर भी लिखा।
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता पब्लिक की नजरों से बचने की कितनी भी कोशिश करें, लेकिन वह लोगों की नजरों में आ ही जाते हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैफिक से बचने के लिए टाइगर श्रॉफ मुंबई लोकल में सफर कर रहे थे। उन्होंने पूरी तरीके के खुद को मीडिया की नजरों से बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कैमरे में कैद हो गए।

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
मुंबई की लोकल ट्रेन में सौरभ निंबकर नाम का शख्स गाने गाकर पैसे कमाता था और उन पैसों को चैरिटी में दान कर देता था। अमिताभ बच्चन ने सौरभ का समर्थन करने के लिए मुंबई लोकल में सफर किया। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
साल 2021 में जब सलमान खान को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद वह अपनी करोड़ों की गाड़ी को छोड़कर ऑटो में सफर करते दिखे थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भारत के अलावा विदेश में भी अपने नाम का डंका बजा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को भी एक बार ऑटो में सफर करते हुए स्पॉट किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें