फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, सालों बाद मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

Sat, 19 May 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
uttarakhand roadways
आखिरकार श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपने हजारों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के साथ ही महंगाई भत्ता देने पर राजी हो गया है। इस संबंध में शनिवार को प्रमुख प्रबंध निदेशक बीके संत की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
प्रबंध निदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दैनिक वेतनभोगी परिचालकों, अंशकालिक कर्मचारियों को 1600 रुपये महंगाई भत्ते के साथ 7515 रुपये मासिक वेतन के मिलेंगे। वहीं कार्यशाला में जॉब वर्क पर कार्यरत कर्मचारियों को 5555 रुपये मासिक वेतन के साथ ही 1600 महंगाई भत्ता मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
अर्द्धकुशल कर्मचारियों को न्यूनतम मासिक वेतन 7215 रुपये दिया जाएगा। कार्यशाला में कार्यरत जॉब वर्क के कुशल कर्मचारियों को 6035 रुपये वेतन के साथ ही 1660 रुपये महंगाई भत्ता दिया जाएगा। ऐसे में कुशल कर्मचारियों को मासिक 7695 रुपये वेतन मिलेगा। अंशकालिक कर्मचारियों को भी अब 6735 मासिक वेतन दिया जाएगा।  

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काफी समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारी कई बार आंदोलन भी कर चुके थे लेकिन कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ पाया था। अब श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करने पर राजी हो गया। इस संबंध में प्रबंधक की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए। कर्मचारी संगठनों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर खुशी जाहिर की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरामद हुआ धन - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन बहुत पहले बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया तो सही है। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि वेतन बढ़ने से कर्मचारियों की वित्तीय हालत ठीक होने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता भी बढे़गी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें