सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
स्थिति के अनुसार ही लें फैसला
आपको किस रणनीति पर चलना चाहिए, यह कैसे तय किया जाए? इसके लिए कछ बातों पर विचार करना बेहद जरूरी है। यदि आप मार्केट में लीडर बनने की इच्छा व क्षमता रखते हैं, तो इसके लिए आपको नए-नए विचारों को आजमाने से बिल्कुल भी नहीं डरना चाहिए।
यदि आप पहले बाजार में पकड़ बनाने पर जोर दे रहे हैं, तो बेशक आप कुछ चुनिंदा सफल मॉडलों का अनुकरण कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले खुद से कुछ सवाल जरूर पूछें। पहला, क्या आपके पास इतना संसाधन और समय है? दूसरा, आप जिस बाजार में हैं, क्या उसमें कंपनियों के तौर-तरीकों पर चलकर आपका स्टार्टअप सफल हो सकता है? इन सवालों के आधार पर ही कोई फैसला लें।