फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

Fri, 06 Oct 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 6
ऑफिस के माहौल का असर सीधे तौर पर आपके काम पर पड़ता है। इसे अच्छा बनाए रखने के लिए आपको ऑफिस में मौजूद कुछ चीजों और लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। माहौल जितना अच्छा होगा काम भी उतना अच्छा होगा।

ऑफिस में कई तरह की नेगेटिविटी आपको परेशान करती है लेकिन इसे दूर करते हुए आपको अपने आप को अच्छा साबित करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले तो आपका ये जानना जरूरी है कि आखिर ऐसी कोन सी चीजें हैं जिससे आपको ऑफिस में बचकर रहने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीजें-

पढ़ेंः ये है नौकरी बदलने का सही समय, आप भी जान लें
विज्ञापन

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

2 of 6
शिकायत करने वाले
ऑफिस में ऐसे कई लोग मौजूद होते हैं जिनकी आदत सिर्फ शिकायत करने की होती है। वो आपके किसी भी काम, आपकी आदतों, आपके तौर तरीकों, आपके पहनावे  और यहां तक की आपके खानपान की भी शिकायत करते दिखेंगे। इनके पास और कोई काम नहीं होता। ये सिफ ऑफिस आने वाले लोगों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कुछ हुआ बॉस से शिकायत करने पहुंचते हैं। ऐसे लोगों से जरा बचकर रहें। 
विज्ञापन

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

3 of 6
नेगेटिविटी का संचार करने वाले
ऑफिस में ऐसे कई लोग मौजूद होते हैं जो हर कर्मचारी में नेगेटिविटी भरते रहते हैं। उन्हें सिर्फ नेगेटिव चीजें ही दिखाई देती हैं। उन्हें हर काम गलत लगता है। उन्हें हर सोच और फैसले भी गलत लगते हैं। ऐसे लोगों से जितना हो सके बचकर रहें।

पढ़ेंः बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

4 of 6
ऑफिस का लैपटॉप या कंप्यूटर
ऑफिस से दिया गया लैपटॉप या कंप्यूटर आपके लिए खतरा साबित हो सकता है। इसमें जितना हो सके सिर्फ ऑफिशियल काम ही करें। पर्सनल काम के लिए इसका उपयोग न करें। कई बार ये कंप्यूटर मास्टर कंप्यूटर के साथ जुड़े रहते हैं। ऐसे में आपका पर्सनल डेटा वहां सेव हो सकता है और सबको इसकी जानकारी मिल सकती है। ऑफिश की चीजों में सिर्फ ऑफिशियल काम ही करना उचित होता है। 
विज्ञापन

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

5 of 6
ऑफिस का फोन
ऑफिस के फोन पर ऑफिस के काम की बात ही करें। इस फोन पर किसी भी तरह की पर्सनल बातें आपके लिए खतरा बन सकती हैं। इस पर काम से जुड़ी ही बात करें। इसका इस्तेमाल निजी बात के लिए न करें।

पढ़ेंः इंटरव्यू में कभी न बोलें ये 5 बातें, नहीं मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में आपके लिए ये चीजें बन सकती हैं खतरा, जरा बचके रहें

6 of 6
ऑफिस के सफाई कर्मचारी
आपको बता दें कि अक्सर हम ऑफिस में अपने सह कर्मियों से किसी भी वक्त मजाक मस्ती शुरू कर देते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से पहले ये जरूर देख लें कि कहीं आप ऑफिस के सफाई कर्मचारी के सामने तो पर्सनल बातें नहीं कर रहे। ऐसा कुछ भी करने से पहले सोच लें। कई बार ये कर्मचारी आपकी निजी बात इधर उधर बताते नजर आते हैं। इससे आप मजाक के पात्र बन सकते हैं या फिर आपकी नौकरी भी खतर में आ सकती है। ऐसे लोगों से बचकर रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें