फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और यूट्यूब से हर माह कमाएं लाखों, यहां जानिए आसान तरीका

Sat, 10 Dec 2016 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फेसबुक और यूट्यूब पर आप रोजाना काफी वक्त बिताते होंगे। दोस्तों से बातचीत करने के लिए फेसबुक से बेहतर और क्या हो सकता है। वहीं कोई वीडियो देखने के लिए आप हमेशा यूट्यूब देखते होंगे। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसी फेसबुक और यूट्यूब के जरिए भी पैसे कमाए जा सकते हैं, वो भी लाखों में।
विज्ञापन

2 of 8
पैसा कमाने और मशहूर होने के लिए कई युवा आजकल यूट्यूब की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यूट्यूब पर वीडियो डाल कर कोई भी अमीर बन सकता है। बस तरीका जानने का जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 8
यूट्यूब से पैसा कमाने का सबसे बड़ा जरिया विज्ञापन हैं। जितने ज्यादा विज्ञापन, उतने ज्यादा पैसे। विज्ञापन के लिए सबसे जरूरी है कि आपका यूट्यूब अकाउंट वेरिफाईड हो। अकाउंट वेरिफाई कराने के लिए अकाउंट के चैनल सेटिंग्स में जा कर स्टेटस और फीचर्स में जाएं और सभी स्टेप्स का पालन कर के अपने अकाउंट को वेरिफाई करा लें।

4 of 8
- फोटो : TVF Youtube
अकाउंट वेरिफाई होने के बाद आप जो वीडियो डालेंगे उसपर कम से कम 5,000 व्यूज हों। चैनल पर 5,000 व्यूज आने के बाद ही विज्ञापन कंपनियां आपसे संपर्क करेंगी। जब दोनों तरफ से सहमति होगी, तभी वीडियो पर विज्ञापन दिखने शुरू होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : TVF Youtube
इसी प्रक्रिया को मॉनेटाइजेशन भी कहते हैं। मॉनेटाइजेशन का मतलब है कि आपके वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापन में आपकी सहमति है। जैसे ही आपके वीडियोड हिट होंगे, व्यूज के साथ-साथ आपके सब्सक्राईबर्स भी बढ़ने लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
फेसबुक से भी लोग लाखों कमा सकते हैं। फेसबुक से पैसे कमाने के लिए एक शानदार फेसबुक प्रोफाइल होना जरूरी है। आपका प्रोफाइल ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है। तो जरूरी है कि अपने प्रोफाइल की फोटो और कवर फोटो आकर्षक हो।
विज्ञापन

7 of 8
फेसबुक पर सारा खेल लाइक्स का होता है। जितने ज्यादा आपके पेज पर लाइक्स बढ़ेंगे, आपको उतना फायदा होगा। लाइक्स पेज के साथ-साथ पोस्ट पर भी जरूरी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
लोग आपके पोस्ट को कितना लाइक कर रहे हैं और कितने लोग इसपर क्लिक कर रहे हैं, इससे आपकी आमदनी तय होती है। पेज लाइक्स और क्लिक्स बढ़ने के बाद विज्ञापन कंपनियां भी आपसे संपर्क करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें