इस क्षेत्र में मिलता है योग्यता के अनुसार वेतन-
वैज्ञानिकों का वेतन उनके काम के लिए ज़रूरी योग्यता पर निर्भर करता है, फिर भी उच्च कौशल स्तर के कारण उसके औसत से ज़्यादा होने की संभावना है। उदाहरण के लिए, नेशनल ह्यूमन जीनोम रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक जेनेटिक साइंटिस्ट को सालाना 39,870 से 134,770 अमरीकी डॉलर के बीच वेतन मिल सकता है, जबकि आनुवंशिक डेटा को समझने में मददगार जैव-सूचना विश्लेषक को सालाना 35,620 डॉलर से 101,030 डॉलर के बीच सैलरी मिल सकती है।