Self-talk: क्या आपका ध्यान पढ़ाई के दौरान आसानी से भटक जाता है? या कभी-कभार आपके साथ ऐसा होता है कि जब आप पढ़ाई करने बैठते हैं, कोई जरूरी काम शुरू करने जा रहे होते हैं या फिर कोई नया कौशल सीखना होता है, तो अचानक आपके दिमाग में कई ख्याल आने लगते हैं। नतीजतन, आपका ध्यान लक्ष्य से भटक जाता है। अगर ऐसा है, तो आप अकेले नहीं हैं। यह समस्या आज के समय में बहुत आम हो चुकी है और यही वजह है कि कई लोग, खासकर छात्र अपनी असली क्षमता को नहीं पहचान पाते तथा सफलता से दूर रह जाते हैं।
हालांकि, अच्छी बात यह है कि ध्यान बढ़ाने के कई तरीके मौजूद हैं, जो सिखाते हैं कि कैसे आप अपनी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी या किसी भी काम को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। यहां ऐसी ही कुछ रणनीतियां साझा की जा रही हैं, जो अधिक एकाग्र व प्रभावी तरीके से ध्यान केंद्रित करने में मदद करेंगी।