Teamwork: किसी संगठन में कर्मचारियों को फीडबैक लेने-देने के लिए प्रोत्साहित करना काफी फायदेमंद होता है। जब लोग नियमित रूप से एक-दूसरे से सुझाव मांगते हैं, तो उनमें विनम्रता बढ़ती है, डर कम होता है और खुलकर सीखने की भावना विकसित होती है।
हालांकि, ऐसी संस्कृति अपने आप नहीं बनती, बल्कि इसके लिए लीडर को टीम से सदस्यों को सही ढंग से फीडबैक लेना-सिखाना, अन्य लीडर्स को उदाहरण बनाना, अच्छे व्यवहार को पुरस्कृत करना और फीडबैक को रोजमर्रा के काम का हिस्सा बनाना होता है। इससे एक ऐसी कार्य संस्कृति बनती है, जहां हर कोई सहजता से सीखता और आगे बढ़ता है। ऐसा करने की कुछ व्यावहारिक रणनीतियां यहां बताई गई हैं।