सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
आक्रामक लहजे से बचें
जब पेशेवर तनावमुक्त रहते हैं और सहज माहौल में काम करते हैं, तो उनका प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से बेहतर हो जाता है। साथ ही, वे ज्यादा लगन से काम भी करते हैं। बातचीत के दौरान अपने व्यक्तित्व को भी दिखाने का मौका होता है। हालांकि, इसके लिए आंखों का सही संपर्क, शारीरिक भाषा और संतुलित आवाज का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, ताकि बोलचाल में चिड़चिड़ेपन, आक्रामकता या अप्रिय बोली से बचा जा सके। संवाद में हल्का-फुल्का हंसी-मजाक शामिल करना माहौल को सहज बनाता है।