फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 हजार अध्यापकों की भर्ती का रास्ता साफ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन

Sun, 08 Apr 2018 08:42 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
छह माह से अधिक के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन हो गया। इसके साथ ही टीजीटी-पीजीटी व अशासकीय विद्यालयों में करीब 26700 पदों पर भर्ती का इंतजार खत्म हो गया सकेगा। वहीं बीटीसी अभ्यर्थियों के लिए 12460 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इन दो बड़े फैसलों के बाद अध्यापकों और सहायक अध्यापकों के करीब 39161 पदों पर अटकी भर्ती को लेकर रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने चयन बोर्ड के अध्यक्ष समेत छह सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। सरकार ने पूर्व आईएएस वीरेश कुमार को चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उनके साथ डॉ.धीरेंद्र द्विवेदी, डॉ.हरेंद्र कुमार राय, रमेश, डॉ.अजीत सिंह, डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी एवं डॉ.ओम प्रकाश राय को सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मानी जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। अध्यक्ष और सदस्यों के अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले वर्ष अक्तूबर में तत्कालीन अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने समेत 10 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। चयन बोर्ड भंग होने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ गई। टीजीटी-पीजीटी 2013 का परिणाम नहीं घोषित हो सका, जबकि टीजीटी-पीजीटी 2016 की अक्तूबर 2017 में प्रस्तावित भी अटक गई थी। चयन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक आंदोलन किया था। पिछले माह फूलपुर लोकसभा उप चुनाव के लिए आठ मार्च को अल्लापुर में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक सप्ताह में चयन बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद प्रतियोगियों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।

4 of 6
सदस्यों में तीन एसोसिएट प्रोफेसर, दो प्रधानाचार्य
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नियुक्त किए गए छह सदस्यों में तीन एसोसिएट प्रोफेसर तथा दो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। डॉ. धीरेंद्र डॉ.द्विवेदी ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में, डॉ.अजीत सिंह एसएसबी कॉलेज हापुड़ में एवं डॉ.ओम प्रकाश राय आगरा कॉलेज में  एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसी तरह डॉ.हरेंद्र कुमार राय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में एवं डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी एलपीके इंटर कॉलेज बसडीला सरदारनगर गोरखपुर में प्रधानाचार्य हैं। इनके साथ रमेश पूर्व अपर निदेशक माध्यमिक रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अब घोषित होगा टीजीटी-पीजीटी 2011 का परिणाम
आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों का टीजीटी-पीजीटी 2011 परीक्षा के परिणाम का इंतजार अब खत्म होगा। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) तथा प्रवक्ता (पीजीटी) के 1800 पदों के लिए यह परीक्षा 2016 में हुई।

खत्म होगा टीजीटी-पीजीटी 2016 की परीक्षा का इंतजार
टीजीटी-पीजीटी 2016 के 9500 पदों के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा अक्तूबर 2017 में प्रस्तावित थी लेकिन चयन बोर्ड भंग होने से सारे काम रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुरू होंगी 15401 शिक्षकों की नियुक्ति
अशासकीय विद्यालयों में नए और पुराने मिलाकर विज्ञापित एवं अविज्ञापित 15401 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू होगी। इसके लिए अधिचायन आ चुके हैं। इसमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक शामिल हैं। इसमें से 12720 पद के लिए अधियाचन वर्ष 2011 से 2016 के बीच आए हैं। इन पदों के साथ विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए 30 जुलाई 2016 से अब तक 2681 और अधिचायन आ चुके हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें