भारतीय सेना की एनसीसी कैडेट्स की विशेष भर्ती योजना
- फोटो : INDIAN ARMY
सेना में एनसीसी के माध्यम जुड़ने के लिए उम्मीदवारों के पास एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम की पात्रता होना आवश्यक है। आवेदकों के पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड में उत्तीर्ण किया होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।