फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Career Tips: करियर में बदलाव चाहती हैं? चुनें ऐसी कंपनियां जो आपके समग्र विकास को करें समर्थन

Wed, 26 Mar 2025 08:28 AM IST
शिवम गर्ग क्वेलिन एलिंगरुड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Women Career Tips: महिलाओं को अपने करियर में बदलाव के लिए ऐसी कंपनियों की तलाश करनी चाहिए, जो उन्हें विकास के अवसर और कौशल निर्माण के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करें। 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Women Career Tips: जहां आज महिलाएं शैक्षणिक परिवेश में पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं, वहीं कार्यबल में प्रवेश करने के बाद वे पिछड़ जाती हैं, इस कारण वह करियर में धीमी गति से आगे बढ़ती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें सीखने और नौकरी के लिहाज से महत्वपूर्ण कौशल हासिल करने के पर्याप्त मौके नहीं मिलते।

इसमें सुधार करने के लिए महिलाओं को ऐसी कंपनियों की तलाश करनी चाहिए, जो उनके विकास का समर्थन करती हों। उन्हें चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट करने की भी जरूरत है, जो उनके कौशल का निर्माण कर सके। अगर आप एक महिला हैं और करियर में बड़ा बदलाव लाना चाहती हैं, तो आपको अपने अनुभव, कौशल और ज्ञान को लगातार तराशते रहना तथा उनका सही ढंग से इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

 प्रयास करने में न दिखाएं कंजूसी

चाहे आप शुरुआत में ही कोई बड़ा कदम उठा रही हों या बाद में कोई साहसिक कदम, सही अवसर पाने के लिए आपको लगातार प्रयास करते रहना होगा। अगर आप केवल उन्हीं नौकरियों के लिए आवेदन करती हैं, जो आपके पहले के ज्ञान से मेल खाती हैं, तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगी। इसलिए नई भूमिका की तलाश करती रहें। भले ही पिछली नौकरियां परफेक्ट न रही हों, लेकिन आपने जो सीखा और कैसे उन्होंने आपको बेहतर बनाया, उसे हाईलाइट जरूर करें। इस तरह नियोक्ताओं को समझा पाएंगी कि आप उनकी टीम के लिए जरूरी किरदार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

 नेटवर्किंग का सही इस्तेमाल

नेटवर्किंग से आपके लिए कई रास्ते खुल सकते हैं। इसकी शुरुआत अपने व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करके करें। उनके काम के बारे में पूछें, सुझाव लें कि आपको किन लोगों से बात करनी चाहिए। हो सकता है कि आपके पास टीमवर्क और संचार जैसे सॉफ्ट स्किल्स हों, लेकिन आप उन्हें जाहिर न कर पा रही हों। अपने करियर में बड़ी छलांग लगाने के लिए, आपको खुद पर और अपने छिपे हुए कौशल पर विश्वास करना होगा व उनका नए तरीके से उपयोग करना सीखना होगा।

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बेबाकी से पूछें सवाल

अपने करियर की योजना बनाते समय इस बारे में सोचें कि आप नेतृत्व या महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली भूमिकाओं के लिए खुद को कैसे तैयार कर सकती हैं, खासकर वे जो लाभ और हानि (पी एंड एल) की जिम्मेदारियों से जुड़ी हों। एक बार जब आप जान जाएं कि आप कहां जाना चाहती हैं, तो वहां पहुंचने के लिए सटीक योजना बनाएं। अपने बॉस या अन्य सहकर्मियों से यह पूछने में न डरें कि आपको अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए क्या करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सीखने की इच्छा

सीखने की कोई उम्र या किसी तकनीकी पृष्ठभूमि की आवश्यकता नहीं होती, बस इच्छा होनी चाहिए। अगर आपने तकनीकी की पढ़ाई नहीं की है, तो परेशान न हों। आप नौकरी के दौरान भी विभिन्न कोर्सेज के जरिये एआई और नई तकनीकों का इस्तेमाल करना सीख सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें