फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs: इस हफ्ते की ये है दस बड़ी सरकारी नौकरियां, फरवरी में बंद हो जाएंगे आवेदन; देखें पूरी लिस्ट

Sun, 09 Feb 2025 03:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari 2025: सरकारी नौकरी चाह रखने वाले उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका है। सरकारी विभाग में कई हजार पदों पर भर्तियां निकली है, जिसके लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन भर्तियों के नाम और योग्यताएं। 
विज्ञापन
1 of 11
Sarkari Naukari 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
February Sarkari Naukri 2025 List: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी भर्तियां निकली है। देश के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे- बैंकिंग सेक्टर, रेलवे, रक्षा सेवाओं और अन्य विभागों में भर्तियां चल रही है। इन विभागों में 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए नौकरियों के अवसर है।
विज्ञापन

2 of 11
DSSSB PGT Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

1. DSSSB PGT Recruitment 2025: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 432 पदों को भरना है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि  14 फरवरी 2025 निर्धारित है। 

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास शिक्षा/प्रशिक्षण में डिग्री या डिप्लोमा भी होना चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 11
UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

2. UPSC CSE 2025 Application Form: यूपीएससी में नौकरी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर 18 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि, 11 फरवरी थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 979 पदों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

4 of 11
RRB Level Group D Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

3. RRB Railway Group D Registration: रेलवे में ग्रुप-डी की भर्ती


रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छु और  पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

आवेदकों को पास 10वीं पास की डिग्री, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में प्रमाण पत्र होना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

5 of 11
CBI Zone Based Officer Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

4. CBI Zone Based Officer Recruitment 2025: सीबीआई में भर्ती 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की ओर से मेनस्ट्रीम में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में जोन आधारित अधिकारियों की नियमित आधार पर भर्ती की जा रही है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाकर इन पदों के लिए 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 266 रिक्तियों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

इसके अलावा, सीबीआई मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन चल रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 11
MPESB MP Teacher Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

5. MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती


मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 28 जनवरी से मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। इसके लिए उम्मीदवार 11 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक के 10758 पदों को भरा जाएगा।  

इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

7 of 11
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

6. RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) के लिए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती 30 विभिन्न विषयों में कुल 574 पदों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि यदि वे एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र प्रस्तुत करने होंगे। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
 

8 of 11
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

7. DFCCIL Registration 2025: डीएफसीसीआईएल में भर्ती


डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://dfccil.com) के माध्यम से ऑनलाइन 16 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

9 of 11
Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025: बिहार ग्राम कचहरी में न्याय मित्र की भर्ती

बिहार के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2436 पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

10 of 11
Bihar NRRMS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Bihar NRRMS Recruitment 2025: बिहार में असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर समेत कई पदों पर भर्ती


राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, बिहार ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल 7,989 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से 20 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

11 of 11
UP NRRMS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP NRRMS Recruitment 2025: यूपी में बंपर भर्ती


राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 11,335 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार वेतन दिया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें