फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4300 से अधिक सरकारी नौकरियां: इन 11 भर्तियों की लास्ट डेट नजदीक, जल्द भर दें अपनी पसंद की Govt Job का फॉर्म

Sat, 08 Aug 2026 05:15 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Jobs Bulletin: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अहम है। PNB LBO से लेकर बिहार पुलिस SI, WCL, IOCL अप्रेंटिस और UPSC तक 4,385 पदों पर भर्ती चल रही है। किन भर्तियों की अंतिम तारीख सबसे पहले है? पूरी सूची यहां देखें।
 
विज्ञापन
1 of 12
Weekly Jobs Bulletin - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अगले सप्ताह कई अहम भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका है। PNB LBO, बिहार पुलिस एसआई, WCL, यूनियन बैंक, राजस्थान हाईकोर्ट, यूपी आंगनवाड़ी, रेलवे, IOCL अप्रेंटिस, IISER मोहाली, UPSC और सेंट्रल रेलवे की इन भर्तियों में कुल 4,385 पद हैं। इनमें कुछ भर्तियों की अंतिम तिथि 9 और 10 अगस्त भी है, इसलिए आवेदन करने से पहले जरूरी तारीख और योग्यता जरूर जांच लें।
विज्ञापन

2 of 12
PNB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

PNB LBO Recruitment 2026: पीएनबी में एलबीओ की भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती कर रहा है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपये प्रतिमाह होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 12
BPSSC SI Recruitment 2026 - फोटो : AI

BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में एसआई के 150 पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग राज्य के गृह विभाग (पुलिस शाखा) के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। 01-08-2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल होगी।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

4 of 12
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 444 पदों पर भर्ती - फोटो : AI Generated

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में भर्ती

कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-1 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सिरदार, सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) के 444 पदों पर भर्ती चल रही है। चयनित होने पर बेसिक सैलरी 47,330 रुपये होगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

5 of 12
UBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

UBI SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक में भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 395 विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा। किसी भी विषय में स्नातक/बीई/बीटेक/एमसीए/एमटेक/एमबीए/एलएलबी वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 12
Rajasthan High Court Vacancy 2026 - फोटो : https://hcraj.nic.in/hcraj

Rajasthan HC Stenographer: उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर की भर्ती

राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और III की 163 रिक्तियों पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कला, विज्ञान या वाणिज्य) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रोबेशन खत्म होने पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये प्रतिमाह तक का नियमित वेतनमान मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 12
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

UP Anganwadi Recruitment 2026: उन्नाव में आंगनवाड़ी भर्ती

यूपी में उन्नाव जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 336 पदों पर की जा रही है। 12वीं पास महिला अभ्यर्थी 11 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी हो, जहां के पद के लिए आवेदन कर रही है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

8 of 12
indian railways - फोटो : AI Generated

Railway Jobs: सेंट्रल रेलवे में स्काउंट और गाइड की भर्ती

सेंट्रल रेलवे वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित वेतन स्तर के न्यूनतम मूल वेतन के साथ रेलवे के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

9 of 12
IOCL Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

IOCL Apprenticeship: इंडियन ऑयल में भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बीई या बीटेक डिग्रीधारी उम्मीदवार, एमबीए, सीए, एलएलबी या एमसीए जैसी उच्च व्यावसायिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

10 of 12
IISER Mohali Recruitment 2026 - फोटो : AI

IISER Mohali: लाइब्रेरी प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती

आईआईएसईआर मोहाली में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 18,000 रुपये प्रति माह और दूसरे वर्ष 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड/वेतन मिलेगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

11 of 12
UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती

यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वेतन 1.55 लाख रुपये प्रति माह तक मिलेगा। आवेदक के पास मास्टर डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। वेतन 1.08 लाख से 1.55 लाख तक होगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

12 of 12
RRC CR Sports Quota Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

Indian Railways: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए भर्ती

सेंट्रल रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी। चयन ट्रायल, खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता भी पदवार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें