फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: अगस्त के पहले सप्ताह में भरें इन 10 भर्तियों के फॉर्म, करीब है लास्ट डेट, 4442+ सरकारी नौकरियां

Sat, 01 Aug 2026 03:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगस्त का पहला हफ्ता बेहद खास है। कई बड़ी सरकारी भर्तियों के आवेदन बंद होने वाले हैं। IAF, नौसेना, UPPSC, UPSSSC और NICL समेत 10 भर्तियों में 4,442 से अधिक पदों पर आवेदन का मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार समय रहते तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर दें। नीचे अपनी पसंद की सरकारी नौकरी वाली भर्ती की जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
1 of 11
Weekly Jobs Bulletin, सप्ताह की बड़ी सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
Top Govt Jobs August 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अगस्त का पहला सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते देश के प्रमुख सरकारी संस्थानों और विभागों में निकली 4,442 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इनमें भारतीय वायु सेना (अग्निवीरवायु म्यूजिशियन), भारतीय नौसेना (SSC ऑफिसर), UPPSC PCS, UPSSSC लेखा परीक्षक, NICL असिस्टेंट और HPPSC कांस्टेबल जैसी कई बड़ी भर्तियां शामिल हैं।

अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत पात्रता जांचें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।
विज्ञापन

2 of 11
भारतीय वायुसेना - फोटो : IAF

IAF Agniveer Vayu (Musician) Recruitment 2026: एयरफोर्स में संगीतकार की भर्ती

भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती के तहत आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक 2 ASC C/O रेस कोर्स कैंप, वायु सेना स्टेशन नई दिल्ली  7 ASC, नंबर 1 क्यूबॉन रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को संगीत की अच्छी समझ होनी चाहिए और वह सही लय, सुर तथा ताल के साथ पूरा गीत गाने में सक्षम होना चाहिए।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 11
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: करीब है 27 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि

सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्नीशियन (ग्रुप-II) के 27 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम बेसिक वेतन के साथ कुल मिलाकर 39000 रुपये वेतन मिलेगा। 

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

4 of 11
भारतीय नौसेना - फोटो : X/@IndiannavyMedia

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 वैकेंसी भरी जाएंगी

भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती की वैकेंसी निकली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। आवेदन करने की विस्तारित आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 है। 275 पदों पर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, एमएससी, एमए वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

5 of 11
UPPSC PCS 2026 - फोटो : AI Genrated

UPPSC PCS 2026: करीब 500 रिक्तियों पर आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बहुत जल्द संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 की आवेदन विंडो बंद करने वाला है। कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की विस्तारित अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 11
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

UPSSSC Auditor Accountant 2026: 1,829 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और सहायक लेखाकार के कुल 1829 पदों के लिए आवेदन विंडो 3 अगस्त को बंद करने वाला है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक यानी बीकॉम की डिग्री वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास पीईटी-2025 का वैध स्कोर है, आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

NHIDCL Associate Recruitment 2026: 100 वैकेंसी भरी जाएंगी

नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 100 एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रतिमाह तक कंसल्टेंसी फीस मिलेगी।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

8 of 11
BFUHS - फोटो : bfuhs.ggsmch.org/about-us/

BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: 630 वैकेंसी भरी जाएंगी

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती चल रही है। MBBS डिग्रीधारी उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-9 में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती वेतन 53,100 रुपये प्रति माह होगा।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

9 of 11
HPPSC Police Constable 2026 - फोटो : AI Generated

HPPSC Constable (Male & Female) Recruitment 2026: 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग महिला और पुरुष कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। वेतन मैट्रिक्स के लेवल-3 के तहत 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

10 of 11
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BDL Apprentice Recruitment 2026: 147 पदों पर करें आवेदन

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने स्नातक और डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 147 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक NATS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के बीई/बीटेक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस में 12,300 और डिप्लोमा अप्रेंटिस में 10,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

11 of 11
NICL Assistant Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

NICL Assistant Recruitment 2026: 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शुरुआती सैलरी कुल मिलाकर 53,000 रुपये प्रतिमाह होगी। सैलरी बढ़ते हुए अधिकतम 1,00,865 रुपये प्रतिमाह तक पहुंचेगी। किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें