फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31570 सरकारी नौकरियां: इस हफ्ते भर दें इन 10 भर्तियों के फॉर्म, बैंकिंग-टीचिंग से लेकर बिजली कंपनी तक में मौका

Tue, 25 Aug 2026 01:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस हफ्ते आपके पास 10 भर्तियों का फॉर्म भरने का आखिरी मौका है। कुल मिलाकर 31570 वैकेंसी हैं। किसी भर्ती की आखिरी तारीख 25 अगस्त तो कहीं 31 अगस्त है। अभ्यर्थी पात्रता मानदंड चेक करके अपनी पसंद की नौकरी के लिए तुरंत आवेदन कर दें। पूरा विवरण पढ़ें...
 
विज्ञापन
1 of 12
Weekly Jobs Bulletin - फोटो : AI Generated
Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता बेहद अहम है। 31 हजार से ज्यादा पदों पर चल रही कई बड़ी भर्तियों के आवेदन जल्द बंद होने वाले हैं। इनमें बैंकिंग, बिजली कंपनी, स्टील प्लांट, जेल वार्डर से लेकर शिक्षक और तकनीकी पदों तक के मौके शामिल हैं। अगर इनमें से कोई भर्ती आपकी योग्यता से मेल खाती है, तो डेडलाइन निकलने से पहले आवेदन जरूर कर दें।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास इस हफ्ते नीचे दी गई इन 10 भर्तियों के फॉर्म भरने का मौका है...
विज्ञापन

2 of 12
एनटीपीसी डिप्टी मैंनेजर भर्ती - फोटो : amarujala.com

NTPC Deputy Manager: डिप्टी मैनेजर की 135 वैकेंसी

एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद का जरूरी अनुभव होना चाहिए। वेतनमान 70,000 से 2,00,000 रुपये (IDA Pay Scale) निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 12
RVUNL Recruitment 2026 - फोटो : freepik

बिजली कंपनी में 2005 पदों पर भर्ती

राजस्थान की बिजली कंपनियों में 2005 वैकेंसी भरी जा रही हैं। जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट, जेईएन जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) पदों पर रिक्तियां निकली हैं। अंतिम तिथि 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

JKSSB Warder: वार्डर के 288 पदों पर भर्ती

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने वार्डर के 288 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

5 of 12
IBPS Clerk 2026 Salary - फोटो : AI Generated

IBPS क्लर्क की 11,403 वैकेंसी

बैंक में क्लर्क की सरकारी नौकरी में भी आवेदन का मौका है। आईबीपीएस द्वारा देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में 11403 रिक्तियां भरी जा रही हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जिनकी उम्र न्यूनतम 20 से अधिकतम 28 वर्ष तक है, वो इस भर्ती में लास्ट डेट 28 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट आगे बढ़ाई गई है, इससे पहले यह 21 अगस्त तय की गई थी। ऐसे में फटाफट ibpsreg.ibps.in पर फॉर्म भर लें। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 12
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

SAIL राउरकेला में 1110 पदों पर आवेदन का मौका

राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी निकली हैं। 10वीं पास आईटीआई/ग्रेजुएट/डिप्लोमा धारक फ्रेशर कैंडिडेट्स अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तक इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्शन प्रोसेस में कोई रिटन एग्जाम नहीं रखा गया है। शॉर्टलिस्टिंग, वॉकइन और मेरिट लिस्ट के जरिए चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 12
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल मैनेजर, मैनेजर सिक्योरिटी समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। कुल मिलाकर 206 रिक्तियां हैं। जिसके लिए योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

8 of 12
SBI Clerk Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

SBI क्लर्क के 9124 पद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9124 पदों पर जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क की रिक्तियां निकाली हैं। इस वैकेंसी में भी ग्रेजुएट अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है। सेलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिम्स, मेंस और लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा। जिसे क्लियर करने वाले अभ्यर्थी इस सरकारी नौकरी पर नियुक्त होंगे। मंथली सैलरी ₹24050-₹64480/- तक मिलेगी। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

9 of 12
TRAI Associate Consultant Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

टीआरएआई में फ्रेशर्स के लिए नौकरी

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एसोसिएट कंसल्टेंट (टेक्निकल-ईसीई) की भर्ती निकाली है। फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को हर महीने 80,000 रुपये का निश्चित वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

10 of 12
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार एसटीईटी की लास्ट डेट

बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है। पेपर-1 (सेकेंडरी) के लिए बैचलर के साथ बीएड या मास्टर्स के साथ बीएड, चार साल की बीए बीएड/बीएससी बीएड वाले अप्लाई कर सकते हैं। वहीं पेपर-2 (सीनियर सेकेंडरी) के लिए भी मास्टर्स डिग्री में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड/बीए बीएड/बीएससी बीएड या 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ बीएड या 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और 3 साल बीएड एमएड किया होना चाहिए। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

11 of 12
JSSC JTACCCE Para Teacher Recruitment 2026 - फोटो : AI

पैरा टीचर की 7299 वैकेंसी

झारखंड में 7,299 प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (पैरा टीचर) पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और वैध JTET/CTET प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। डीएलएड, बीएलएड, बीएड वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन

12 of 12
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

अभ्यर्थी ध्यान दें

उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। अलग-अलग भर्तियों की अंतिम तिथियां अलग हैं, इसलिए अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट और शुल्क भुगतान की रसीद भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें