Govt Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक, रेलवे, ऑयल कंपनी, रिसर्च संस्थान और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ढेरों पदों पर भर्तियां निकली हैं। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और अन्य पेशेवर योग्यताओं वाले उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
- फोटो : Amar Ujala Graphics
MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
4 of 8
भारतीय स्टेट बैंक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
SBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : Freepik.com
BSIP Scientist-B Recruitment 2026: साइंटिस्ट-बी के 19 पदों पर भर्ती
बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) ने साइंटिस्ट-बी के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bsip.res.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : adobestock
SKAU, Kurukshetra Recruitment: एसकेएयू, कुरुक्षेत्र में 60 पदों पर भर्ती
एसकेएयू, कुरुक्षेत्र ने स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर 60 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास सहित पदानुसार अन्य आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट skau.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
7 of 8
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ICSI Recruitment 2026: आईसीएसआई में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट बनने का मौका
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देखी जा सकती है।
AWEIL Vacancy 2026: एग्जीक्यूटिव फाइनेंस समेत 18 पदों पर भर्ती
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AWEIL) ने एग्जीक्यूटिव फाइनेंस और अन्य पदों पर 18 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया AWEIL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 25 वर्ष, 27 वर्ष और 35 वर्ष निर्धारित की गई है।