UPTET Result 2022
- फोटो : Social Media
UPTET Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसके बाद से ही उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।