डॉक्टर
- फोटो : pixabay
सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (Assistant Professor Surgical Gastroenterology)
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशियलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन
पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
इन भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। आपकी सुविधा के लिए इसका सीधा लिंक यहां दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की
सीधी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।