UPSC CAPF AC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आयोग ने संगठन में असिस्टेंट कमांडेंट्स को भरने के लिए ये आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानि 7 सितंबर, 2020 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 209 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। उम्मीदवार नौकरी से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरणों के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड देखें।