फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: सरकारी भर्तियों के लिए 12 अप्रैल से इंटरव्यू, आवेदकों को ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

Sat, 31 Mar 2018 08:00 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UPPSC में सरकारी भर्तियों के लिए 12 अप्रैल से इंटरव्यू शुरू होंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साढ़े चार महीने बाद इंटरव्यू होंगे। यूपीपीएससी ने आवेदकों को इंटरव्यू के लिए 12 अप्रैल को बुलाया है। जानिए आवेदकों को अपने साथ कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लाने होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साढ़े चार माह बाद इंटरव्यू कराने जा रहा है। इसके लिए साक्षात्कार 12 एवं 13 अप्रैल को होगा। साथ ही व्यवस्थापक पद पर भर्ती के लिए भी इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
यूपीपीएससी ने सहायक वन संरक्षक परीक्षा-2013 का परिणाम पिछले साल 24 नवंबर को घोषित किया था। इस बीच सीबीआई जांच शुरू हो गई और कई परीक्षाएं टाल दी गईं। अब आयोग ने साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर और अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं। 
 

4 of 5
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान शैक्षिक अर्हता से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी ले जानी होंगी। अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों के साथ साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग के यमुना भवन में उपस्थित होने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सचिवालय व्यवस्थाधिकारी एवं व्यवस्थापक सेवा के तहत व्यवस्थापक (सामान्य चयन) के 12 पदों के लिए आवेदन के दो साल बाद इंटरव्यू होने जा रहा है। इंटरव्यू 16 एवं 17 अप्रैल को सुबह दस बजे से होगा। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर एवं अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें