उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल भर्ती 2017 के तहत आरएमएस डिवीजन और पोस्टल डिवीजन में 5314 ग्रामीण डाक सेवा (जीडीएस) के पदों के लिए आवदेन मंगवाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं।
पोस्ट नाम : ग्रामीण डाक सेवक
पदों की संख्या : 5314
पढ़ें: दिल्ली में जल्द होगी शिक्षकों की भर्तियां, 27 हजार से ज्यादा पद खाली
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डाकघर
- फोटो : amar ujala
आयु सीमा: ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (30.10.2017 को) होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पांच वर्ष और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए तीन वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है। कार्य करने का स्थान उत्तर प्रदेश है।
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास हों, वह भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित बोर्ड से।
विज्ञापन
3 of 4
डाकघर
चयन प्रक्रिया : चयन स्वीकृत बोर्ड के 10वीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंक के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन : उम्मीदवार यूपी पोस्टल सर्कल भर्ती की वेबसाइट www.appost.in/gdsonline के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2017 है।
आवेदन शुल्क : ओसी/ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस जाकर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क में सभी महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पीएच अम्मीदवारों के लिए छूट है।