UP Police Upcoming Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) जल्द ही 6,130 पदों पर भर्ती विज्ञापन निकाल सकता है। ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकेंड ऑफिसर (पुरुष) पदों पर की जाएंगी। हाल ही में बोर्ड ने प्रतिष्ठित कंपनियों या एजेंसियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोली के लिए अधिसूचना जारी की है। इन कंपियों को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, 10000 या उससे अधिक प्रश्नों का बैंक तैयार करना, एडमिट कार्ड अपलोड करना, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराना, दस्तावेज सत्यापन करना, पीईटी / पीएसटी आयोजित करना और यूपी पुलिस एसआई पदों और समकक्ष पदों की अंतिम चयन सूची तैयार करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया दो महीने या उसके बाद पूरी होने की उम्मीद है।