फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PGT Exam: यूपी पीजीटी परीक्षा में सिर्फ दो हफ्ते बाकी, इन बातों का रखें खास ध्यान; जानें एक्सपर्ट के टिप्स

Fri, 24 Apr 2026 09:48 AM IST
Shahin Praveen देवाशीष उपाध्याय, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

UP PGT Exam 2026:  यूपीईएसएससी पीजीटी परीक्षा में अब केवल दो हफ्ते का समय शेष बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह समय सबसे अहम माना जाता है, जहां सही रणनीति और स्मार्ट तैयारी ही सफलता की कुंजी बन सकती है। इस अंतिम दौर में क्या पढ़ें, क्या छोड़ें और किस तरह से रिवीजन करें-इन सभी बातों पर खास ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के कुछ अहम टिप्स और प्लान।
विज्ञापन
1 of 5
Exam - फोटो : Adobe Stock
UPESSC PGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की पीजीटी भर्ती परीक्षा नौ और 10 मई, 2026 को आयोजित होने जा रही है। 2022 में जारी विज्ञापन और परीक्षा के बीच लंबे अंतराल के कारण कई अभ्यर्थी अन्यत्र चयनित हो चुके हैं या तैयारी छोड़ चुके हैं, जिससे मेहनती उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर बन गया है। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी तैयारी बीच में छोड़ दी थी, वे भी निराश न हों। अब सिर्फ बचे पंद्रह दिनों में पूर्व तैयारी को आधार बनाकर सुनियोजित रणनीति के साथ सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न समझें

पीजीटी परीक्षा में स्नातकोत्तर स्तर के किसी एक विषय तथा उससे संबंधित समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में कुल 125 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 3.4 अंक का होता है, इस प्रकार परीक्षा का कुल पूर्णांक 425 अंक होता है। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : freepik

रिवीजन पर फोकस करें

पीजीटी परीक्षा के प्रश्न अपेक्षाकृत जटिल होते हैं और कई तथ्यों को जोड़कर उन्हें विशिष्ट बनाया जाता है, जिससे उत्तर चुनने में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए सतही तैयारी और बाजार में उपलब्ध आकर्षक अध्ययन सामग्री के लालच से बचना चाहिए। केवल मानक पुस्तकों, चयनित अध्ययन सामग्री और पहले से बनाए गए नोट्स का बार-बार रिवीजन करें। अनावश्यक सामग्री और अतिरिक्त तथ्यों के अध्ययन से बचें तथा विषय से संबंधित समसामयिक घटनाओं पर भी पैनी नजर बनाए रखें।

4 of 5
Exam - फोटो : Adobe Stock

पूर्व में पूछे गए प्रश्नों को हल करें

परीक्षा में सफलता के लिए विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यूजीसी नेट, टीजीटी और राजकीय विद्यालयों की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को हल करना भी लाभदायक होता है। बाजार में उपलब्ध मॉडल पेपर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिस सेट का नियमित अभ्यास करने से तैयारी और अधिक मजबूत होती है। इससे प्रश्नों के पैटर्न और कठिनाई स्तर की बेहतर समझ विकसित होती है।
  • अनुशासित दिनचर्या बनाकर तैयारी करें।
  • दैनिक समय सारणी में फैक्ट रिवीजन और मॉडल पेपर हल करना शामिल करें।
  • विगत वर्षों की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को हल करें।
  • अंतिम चरण में नए स्टडी मैटेरियल और अनावश्यक तथ्यों को पढ़ने से बचें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Exam - फोटो : freepik

अनुशासन और धैर्य आवश्यक

परीक्षा में सफलता के लिए तैयारी के दौरान अनुशासित दिनचर्या, तथा परीक्षा के समय बेहतर समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक होते हैं। अभ्यर्थी को अपनी सुविधानुसार पूरे दिन की समय-सारणी बनाकर तथ्यात्मक पुनरावृत्ति और मॉडल पेपर हल करने का संतुलन बनाए रखना चाहिए। तैयारी के अंतिम चरण में नए स्टडी मैटेरियल और अतिरिक्त तथ्यों को पढ़ने से बचना चाहिए। मन के भटकाव पर नियंत्रण रखते हुए धैर्य के साथ तैयारी करने से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें