फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपी के सरकारी विभागों में स्नातकोत्तर और अनुभवी ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती; दो लाख से अधिक तक होगा वेतन

Thu, 25 Sep 2025 06:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Sarkari Naukari 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शानदार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
UP Govt Jobs 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती की घोषणा की है। इन भर्तियों में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, शोध अधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट, कार्यपालक अधिकारी, यूनानी आयुष प्राध्यापक, आयुर्वेद प्रोफेसर और सहायक भू-भौतिकीविद्/रसायनज्ञ शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है, जबकि प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर में अनुभव रखने वालों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से प्रारम्भ होगी। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर 2025 है। ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार या संशोधन करने और शुल्क समाधान (Fee Reconciliation) की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है, जो सायं 05:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन

3 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

संस्कृति निदेशालय में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी की भर्ती

उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी के लिए एक पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (47,600 रुपये-1,51,100 रुपये) है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। पद के लिए उम्मीदवार को इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री और राष्ट्रीय अभिलेखागार से एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा किसी राज्य अभिलेखागार में 5 साल का अनुभव और तकनीकी सहायक के रूप में 5 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। हिंदी का अच्छा ज्ञान और प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर अधिमान मिलेगा।

4 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

परिवार कल्याण महानिदेशालय में शोध अधिकारी की भर्ती

परिवार कल्याण महानिदेशालय में शोध अधिकारी के लिए 1 पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (53,100 -1,67,800) है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर या मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। अधिमान उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने प्रादेशिक सेना में 2 साल सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी” प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
विज्ञापन

5 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सिस्टम एनालिस्ट की भर्ती 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सिस्टम एनालिस्ट के लिए 1 पद खाली है। वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 (15,600-38,100, ग्रेड पे रुपये 6,600) है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर विज्ञान में एम.ई./एम.टेक., बी.ई./बी.टेक. या एम.सी.ए /एम.एस.सी. होना चाहिए और अनुभव के अनुसार 3-5 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा डेटाबेस, नेटवर्किंग और वेब एप्लीकेशन डेवलपमेंट का पूरा ज्ञान होना चाहिए। प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर अतिरिक्त महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय में कार्यपालक अधिकारी की भर्ती

इस पद के लिए 2 रिक्तियां हैं। वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (9,300-34,800, ग्रेड पे-4,800) है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि होना चाहिए, अधिमान अंग्रेजी या मनोविज्ञान में हो। कमांड सेवा में कम से कम 1 साल का अनुभव होने पर और प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर चयन में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : freepik

यूनानी आयुष विभाग में प्राध्यापक की भर्ती

यूनानी आयुष विभाग में प्राध्यापक के पद पर कुल 3 रिक्तियां हैं। वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 (56,100-1,77,500) है। आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार के पास यूनानी में 5 वर्ष की डिग्री और संबंधित विषय में स्नातकोत्तर होना चाहिए। हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू या अरबी/फारसी का ज्ञान आवश्यक है। शोध और प्रकाशन का अनुभव होने पर और प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का प्रमाण-पत्र होने पर अधिमान मिलेगा।

8 of 9
- फोटो : freepik

आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर की भर्ती

आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर (आचार्य)  के लिए 12 रिक्तियां हैं। वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (78,800-2,09,200) है। आयु सीमा 30 से 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास आयुर्वेद में 5 साल की डिग्री और संबंधित विषय में 10 साल का अनुभव (स्नातकोत्तर के लिए 8 साल) होना चाहिए। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत का ज्ञान जरूरी है। शोध कार्य, प्रकाशन और प्रादेशिक सेना या राष्ट्रीय कैडेट कोर का अनुभव होने पर अधिमान दिया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

सहायक भू-भौतिकीविद् और रसायनज्ञ की भर्ती

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक भू-भौतिकीविद् और रसायनज्ञ के 2 पद खाली हैं। दोनों पद राजपत्रित हैं और वेतन 56,100-1,77,500 रुपये  है। उम्र 21-40 साल के बीच होनी चाहिए।

सहायक भू-भौतिकीविद् के लिए भू-भौतिकी या भू-विज्ञान में और रसायनज्ञ के लिए रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। अनुभव में भू-गर्भ जल या भू-रसायन में 2 साल का काम और प्रादेशिक सेना या NCC “B” प्रमाण-पत्र रखने वाले को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें