फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2020: 12वीं पास करने के बाद इन सरकारी नौकरियों में कर सकते हैं आवेदन

Tue, 28 Apr 2020 03:01 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
UP Board Result 2020: सरकारी नौकरी की चाह ज्यादातर युवाओं में होती है। इसके लिए वे बहुत मेहनत से इसको पाने की तैयारी भी करते हैं। इसके लिए युवा पहले स्नातक करते हैं फिर संबंधित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देते हैं। तो क्या सारी सरकारी नौकरी के लिए स्नातक अनिवार्य है। ऐसा नहीं है बहुत सी सरकारी नौकरियों में सिर्फ 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 12वीं पास हैं या होने वाले हैं और साथ ही संस्थान द्वारा मांगी गई सारी आर्हताओं को पूरा करते हैं, तो आप इन सरकारी नौकरियों को कर के आप अपना भविष्य संवार सकते हैं।

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एसएससी, बैंक और एनडीए जैसे संस्थानों द्वारा नौकरी निकाली जाती है। इसमें से कुछ नौकरियां विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों के लिए होती हैं, जैसे एनडीए की वायु सेना और नौसेना विंग में भर्ती होने के लिए भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 12वीं पास होना चाहिए। वहीं बहुत सी नौकरियों में किसी भी वर्ग से पास 12वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आईये जानते हैं, अभी कौन सी ऐसी सरकारी नौकरीयों के आवेदन आए हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं -
विज्ञापन

2 of 6
DDA Recruitment 2020 : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ये भर्तियां डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट अकाउंट, ऑफिस स्टेनोग्राफर और पटवारी समेत कई पदों पर कि जा रही है। आपको बता दें कि उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 6
इंस्टिट्यूट ऑफ वुड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IWST) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ वुड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IWST) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।


4 of 6
Karnataka Forest Department Recruitment 2020 : कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पद पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास 15 मई, 2020 तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 6
AIIMS Delhi Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (AIIMS) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये आवेदन साइंस्टिस्ट बी, मेडिकल सोशल वर्कर, डायटीशियन, फील्ड अटेंडेंट समेत कई पदों पर निकाली गई हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BCECEB Recruitment 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) में कई रिक्त  पदों के लिए बपंर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां अमीन के पदों पर की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक  इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें