फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से बड़ी खुशखबरी: प्राथमिक विद्यालयों में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती

Fri, 17 Jun 2016 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में खाली 16448 सहायक अध्यापकों के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इन पदों के लिए आवेदन अगले सप्ताह शुरू होंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि शासन से इन पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मिल गई है। शासनादेश जारी होते ही एनआईसी से नई भर्ती के लिए अलग से वेबसाइट बनवाकर आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। इस भर्ती में शिक्षक बनने की योग्यता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भर्ती प्रक्रिया दो महीने में पूरी कर ली जाएगी। इससे परिषदीय विद्यालयों को चालू शैक्षिक सत्र में पर्याप्त संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मिल जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Logo
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही इम्प्लाई कोड आवंटित हो जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लाखों शिक्षकों को उनकी सुविधा के लिए इम्प्लाई कोड आवंटित किया जा रहा है। इस कोड के जरिए शिक्षक-शिक्षिकाएं पीएफ-प्रमोशन और तबादले की लिस्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
 

4 of 7
- फोटो : getty
परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की उम्मीद लगाए शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी सप्ताह स्थानांतरण का आदेश जारी हो सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty
स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग-अलग जिलों में तैनात पति-पत्नी को एक जिले में स्थानांतरित होने का मौका मिल सकता है। परिषद इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाएगा। तीन वर्ष बाद हो रहे तबादले में लगभग एक लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, गौतमबुद्घ नगर, मेरठ, बरेली, वाराणसी जिले में सीटें कम होने के कारण स्थानांतरण में परेशानी हो सकती है।
 
विज्ञापन

6 of 7
खबर है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा जल्द ही निदेशक बन जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव पद के लिए जिम्मेदार अधिकारी की तलाश शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty images
चर्चा है कि एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के सीबीएसई के चेयरमैन नियुक्त होने के बाद खाली होने वाले पद के लिए शिक्षा विभाग में एक नए निदेशक की तलाश चल रही थी। संजय सिन्हा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के पद पर 2000 से 2003 और 2013 से लगातार तैनात हैं। उनके दूसरे कार्यकाल में लगभग ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें