फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड: 2300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल

Sat, 13 Mar 2021 05:02 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नौकरियां
Tripura TRB Recruitment 2021: त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडर ग्रेजुएट टीचर (पहली से लेकर पांचवीं) और ग्रेजुएट टीचर (छठी से लेकर आठवीं) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट trb.tripura.gov.in है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 14 मार्च शाम चार बजे तक हर हाल में आवेदन कर लें।

इसे भी पढ़ें-8वीं पास अभ्यर्थी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 48700 रुपये तक


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
कुल रिक्तियों की संख्या 1154
त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडर ग्रेजुएट टीचर और ग्रेजुएट टीचर की कुल 2373 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन का आखिरी मौका कल यानी कि 14 मार्च है। कुल रिक्तियों में से 1219 रिक्तियां ग्रेजुएट टीचर्स और 1154 रिक्तियां अंडर ग्रेजुएट टीचर की हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन रिक्तियों के लिए 40 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 10.3.2021 को 40 साल से अधिक होनी चाहिए। एक्स-सर्विसमैन को उम्र सीमा में छूट दी गई है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। अंडर ग्रेजुएट टीचर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के बारहवीं में 50 फीसदी नंबर होने चाहिए और दो साल का एलिमिनेट्री एजुकेशन डिप्लोमा होना चाहिए। जिसमें 45 फीसदी नंबर होने चाहिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
फाइल फोटो
ग्रेजुएट टीचर के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एलिमिनेट्री एजुकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों के पास बी.एड की डिग्री होनी चाहिए। 

रिक्तियों का विवरण
कैटिगिरी का नाम रिक्तियों की संख्या
UR 774
SC 272
ST 1099
PH 143
ESM 85

डायरेक्ट लिंक- https://trbonline.tripura.gov.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें