फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं पास अभ्यर्थी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 48700 रुपये तक

Sat, 13 Mar 2021 02:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

मत्स्य निदेशालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए चपरासी, चालक, अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और चौकीदार के विभिन्न पदों नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं या दसवीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। शुरुआती वेतन 17,000 से लेकर 48,000 रुपये तक दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Getty Images

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 08 मार्च 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च 2021

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किया गया शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा। 

विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Getty Images

अन्य जानकारियां 

आयु सीमा - 1 जनवरी, 2020 को आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

शैक्षणिक योग्यता - चालक, चपरासी, लैब अटेंडेंट और चौकीदार के पदों पर आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट के लिए एसएसएलसी होना अनिवार्य है।  

चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। 

 

4 of 6
सरकारी नौकरी 2021

वेतन -

  • चालक - 20,600 से 48,700 रुपये
  • अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट - 19,000 से 44,800 रुपये
  • लैब अटेंडेंट - 17,400 से 41,000 रुपये 
  • चपरासी - 17,400 से 41,000 रुपये
  • चौकीदार - 17,400 से 41,000 रुपये
विज्ञापन

5 of 6
सरकारी नौकरी 2021

पदों का विवरण- 

चालक 02 पद
चपरासी 02 पद
अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट 01 पद
लैब अटेंडेंट 01 पद
चौकीदार 01 पद
कुल पद 07 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Getty Images

आधिकारिक वेबसाइट - http://msam.nic.in/

आधिकारिक अधिसूचना - http://msam.nic.in/docs/Advertisement_187_march_2021.pdf

यह भी पढ़ें -  सरकारी नौकरी 2021 : भारतीय सामान्य बीमा निगम के विभिन्न पदों पर भर्ती, फौरन करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें