jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के 111 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। एसएसबी सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।