फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Jobs of The Week: ये हैं इस हफ्ते की बेहतरीन नौकरियां, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sun, 02 Apr 2023 02:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Top Jobs 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के पास इस हफ्ते कई नौकरियों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। आज इस खबर में ऐसी ही कुछ बेहतरीन नौकरियों के बारे में जानकारी दी गई है।
 
विज्ञापन
1 of 8
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Top Jobs of The Week 2023: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर यकीनन आपके लिए काम की है। इस खबर में हफ्ते भर में निकलीं नौकरियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। आप अपनी योग्यता के मुताबिक नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 8
GAIL Gas Limited - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
GAIL Gas Recruitment 2023: गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 को समाप्त होने वाली है। यह भर्ती अभियान गेल गैस इंडिया लिमिटेड में रिक्त 120 पदों को भरेगा। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में समेकित परिलब्धियां 60,000/- रुपये प्रति माह और जूनियर एसोसिएट्स के लिए 40,000/- रुपये प्रति माह है।

 
विज्ञापन

3 of 8
JKPSC Assistant Professor Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
JKPSC Assistant Professor Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। सहायक प्राध्यापक बनने के इच्छुक उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल, 2023 है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को जेकेपीएससी सहायक प्रोफेसर पदों की रिक्तियों के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर अप्लाई करना होगा। 
 

4 of 8
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीईसीआईएल की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 155 रिक्तियों को भरना है।
बेसिल की इस भर्ती के लिए सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 885 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये का शुल्क देना होगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
ISRO IPRC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
ISRO IPRC Recruitment Exam 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल), टेक्नीशियन बी (विभिन्न ट्रेड) और तकनीकी सहायक (विभिन्न ट्रेड) के 63 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक के उम्र उमीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट, iprc.gov.in पर जाकर 24 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी। कर्नाटक लोक सेवा आयोग लेखा सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
EPFO - फोटो : Social Media
EPFO Steno and SSA 2023 Registration: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) 2023 के लिए सोमवार, 27 मार्च, 2023 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार ईपीएफओ स्टेनो और एसएसए 2023 के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।  
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ईपीएफओ में स्टेनो ग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) के कुल 2859 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है। 2859 रिक्तियों में से 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) के लिए हैं और बाकी 185 स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) के लिए हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
CRPF Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर भर्ती के लिए 27 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक है। सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें