फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Jobs 2023: ये हैं हफ्ते की बड़ी नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sun, 23 Jul 2023 11:54 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Top Jobs of The Week: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सप्ताह की बड़ी नौकरियों के बारे में यहां जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन
1 of 5
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala
BHU Recruitment 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 307 संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। बीएचयू भर्ती अभियान 307 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 85 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए हैं, 133 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए हैं और 89 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स  भुवनेश्वर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर है। यह भर्ती के तहत 775 पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
EMRS Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 है। टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस टीजीटी भर्ती 2023 शुरू की गई है। इसके तहत टीजीटी की 5,660 और हॉस्टल वार्डन की 669 रिक्तियां जिसमें 335 पुरुष वार्डन और 334 महिला वार्डन के पद शामिल है। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2023 तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajasthan Housing Board recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें