Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में अनेक पदों पर नियुक्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। आपको बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च, 2020 से शुरू होगी। आवेदन लिंक भी 13 मार्च, 2020 को सक्रिय होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।